Hanuman Chalisa

सपा सरकार ने किया पुलिस को राजनीतिक हथियार बनाने का 'पाप' : योगी

Updated: गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (14:49 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि सपा सरकार ने पुलिस को 'राजनीतिक हथियार' के रूप में इस्तेमाल करने का 'पाप' किया है।
 
योगी ने विधानसभा में गृह और सामान्य प्रशासन के बजट पर चर्चा के अंत में कहा कि पुलिस राजनीतिक हथियार के रूप में कैसे कार्य करे, जब ये दूषित मंशा हो तो प्रदेश में कानून का राज स्थापित नहीं कर सकते, जो पाप पू​र्व सरकार ने किया था। 
 
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने पुलिस को अपंग बना दिया था। पुलिस और प्रशासन की कार्यपद्धति को अवरुद्ध करने का प्रयास किया था। वे नहीं चाहते थे कि अच्छी पोलिसिंग हो, कम्युनिटी पोलिसिंग हो। पूर्व की सरकार नहीं चाहती थी कि पुलिस का व्यवहार दोस्ताना हो।
 
योगी ने आरोप लगाया कि चाहे सपा की सरकार रही हो या बसपा की, पहले प्रदेश में एफआईआर ही दर्ज नहीं होती थी। अपराध के आंकड़ों को छिपाकर पूर्व की सरकारें वाहवाही लूटती थीं।
 
उन्होंने कहा कि ये (भाजपा) सरकार आई। हमने कहा कि एक फरियादी के साथ थाने में सही व्यवहार होना चाहिए। शिष्टता के साथ पेश आना चाहिए। शत-प्रतिशत एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। 
 
योगी ने कहा कि पूर्व में हत्या और गैंगरेप जैसे गंभीर अपराधों पर भी मंत्रियों के गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक बयान आया करते थे। दंगों के घोषित अपराधियों को सपा का संरक्षण मिलता था। घोषित दंगाइयों को सरकारी विमान से लखनऊ लाकर मुख्यमंत्री आवास में रखा जाता था और उनका महिमामंडन होता था।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगों में पूर्व सरकार के मंत्रियों की संलिप्तता थी। सरकार ने चुनाव के पहले ही कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' की बात कही है तो ये नारा तब सार्थक होता दिखेगा, जब सरकार बिना भेदभाव के हर व्यक्ति को न्याय प्रदान करने को कृत-संकल्पित हो। हमने इस दिशा में प्रयास किए हैं।
 
प्रदेश पुलिस की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को पूरी तरह 'वर्कआउट' करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने अच्छा कार्य किया है। उसके अच्छे परिणाम सामने आए। डकैती, लूट, हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की गई। लूट और डकैती की संपत्तियों की ​बरामदगी हुई।
 
योगी ने कहा कि आंकड़ों के माध्यम से हम पुलिस के कार्य का मूल्यांकन नहीं कर सकते लेकिन आंकड़े दबाकर हम आम जनता की शिकायत को ही थाने में दर्ज न करें, इस तरह का पाप पूर्व सरकारों में होता रहा है। इस कारण जंगलराज स्थापित हो गया था। लेकिन सत्ता संभालते ही हमारी सरकार ने संकल्प लिया कि हर ​फरियादी की एफआईआर दर्ज होगी। हम बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई कर रहे हैं। (भाषा)
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख