ramcharitmanas
✕

योगीराज में बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (14:46 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप राज्य के सभी जिलों में 23 जुलाई को सांसद एवं विधायक विशेष अभियान के तहत बी
पीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन के दस्तावेज बांटेंगे।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन जनप्रतिनिधियों द्वारा 23 जुलाई को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुफ्त बिजली कनेक्शन शहर और गांव दोनों ही जगहों के बीपीएल परिवारों को मिलेंगे।
 
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 23 जुलाई को बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन व सुगम संयोजन देने के कैम्प में सभी दलों के विधायकों से शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पहले कनेक्शन लेना बेहद महंगा था। हमने गांव के साथ ही शहरी बीपीएल परिवारों को भी मुफ्त कनेक्शन दिए। शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर शुरू किया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर सभी जिलों में बीपीएल परिवारों को बिजली के मुफ्त कनेक्शन दिए जाएंगे। इसका ऐलान पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरन एक सभा में किया था, वहीं शर्मा ने कहा कि हम 'सबका साथ सबका विकास' से प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की ओर अग्रसर हैं। विपक्ष से अनुरोध है कि वह प्रदेश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाए। 100 दिन में 18 हजार से ज्यादा मजरे रोशन हुए। शहर में 24 और गांव में 48 घंटे में खराब ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं।
 
शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार 1 साल में 5,000 ट्रांसफॉर्मर भी नहीं बदल पाई। हमने 100 दिन में 8,000 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर बदले। अखिलेश यादव सरकार के समय केवल 'वीआईपी' जिलों को 24 घंटे बिजली मिलती थी लेकिन हमने सभी 75 जिलों को बिना भेदभाव के बिजली दी। शर्मा ने बताया कि जिलों में 24 घंटे, तहसील व बुंदेलखंड को 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली दी जा रही है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख