biodatamaker
✕

शहीद प्रेमसागर के परिजनों से मिले योगी आदित्यनाथ, दी आर्थिक मदद

Updated: शनिवार, 13 मई 2017 (09:21 IST)
जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान की बर्बर कार्रवाई में शहीद हुए बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेमसागर के घर कल उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद के परिवार से मुलाकात कर उनका ढ़ांढस बधाया।
 
देवरिया में शहीद के परिवार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चन के बाद मीडिया से बात की।
 
सीएम योगी ने कहा कि पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही परिवार वालों को दो लाख रुपए की एफडी भी दी। इस मौके पर योगी ने कहा कि यूपी सरकार की तरफ से शहीद परिवार को 26 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी गयी है, साथ ही शहीद के नाम पर एक बालिका विद्यालय खोला जाएगा, शहीद का स्मारक और मूर्ति लगाई जाएगी, वहीं गांव की सड़कों को शहीद के नाम पर किया जाएगा।
 
गौरतलब, है कि सांभा से शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव भाटपाररानी क्षेत्र के टीकमपार लाए जाने पर परिवार के लोगों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री को गांव में बुलाने की मांग की थी और यह भी कहा था कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आएंगे वे शहीद का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
 
इस मामले की गम्भीरता देख गांव में मौजूद कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने मोबाइल फोन पर मुख्यमंत्री से परिवार के लोगों की बात कराई। उनसे बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 दिन के अंदर शहीद के घर आने का आश्वासन दिया था। (एजेंसी)
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

अगला लेख