dharma sangrah
✕

राधामोहन सिंह ने योग को फैशन शो बना दिया : जदयू

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (15:29 IST)
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह ने योग को एक फैशन शो बना दिया है तथा उन्हें इसकी तनिक भी जानकारी नहीं है। 
 
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिंह योग के कथित अंतरराष्ट्रीय व्यापारी बाबा रामदेव की उपस्थिति में मोतीहारी में चल रहे योग शिविर में त्रिकोणासन गलत तरीके से किया है। सिंह इस योगाभ्यास के दौरान घड़ी, बंडी और चश्मा लगाए हुए हैं जिससे लगता है कि वे योगाभ्यास के न्यूनतम मानक का पालन करना भी नहीं जानते। 
 
कुमार ने कहा कि योगाभ्यास के दौरान योग गुरु रामदेव भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने भी सिंह को इसकी जानकारी देना उचित नहीं समझा। केंद्रीय मंत्री योग को फैशन शो बनाकर राजनीतिक नाटक कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों के साथ दुखद घटना हुई लेकिन सिंह योगाभ्यास में लगे रहे और वहां जाना उचित नहीं समझा। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

अगला लेख