biodatamaker
✕

कुत्ते से बिछड़ने के गम में महिला ने आग लगाई

Updated: शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (08:20 IST)
परमातिवेलुर (तमिलनाडु)। पति ने एक कुत्ता और उसके पिल्ले को निर्जन जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। अपने पालतू कुत्ते से बहुत लगाव रखने वाली महिला उससे दूरी नहीं सहन कर सकी और खुद को आग लगा ली।
 
पुलिस ने बताया कि शांति 85 प्रतिशत झुलस गयी और नामक्कल जिले के एक स्थानीय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
 
परमातिवेलुर के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि महिला को कुत्ते से बहुत लगाव था और उसके पति ने उसे अनजान जगह जाकर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि पालतू कुत्ते से बिछड़ने के गम को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने आग लगा ली।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'पिल्ले के जन्म के बाद पति को परेशानी हो रही थी और उसने कुत्ते को छोड़ दिया और फिर पिल्ले को भी छोड़ दिया।' उन्होंने कहा कि महिला दो बच्चे की मां है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख