suvichar
✕

विंग कमांडर वर्धमान की मूंछों के दीवाने हुए युवक, चला नया फैशन

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (08:58 IST)
कोल्हापुर। युवाओं के बीच विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह बाल और मूंछ रखने का चलन जोर पकड़ रहा है। कोल्हापुर के राजरामपुरी इलाके में एक सैलून वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की तरह बाल और मूंछ की कटिंग करवाने की इच्छा रखने वालों को मुफ्त में अपनी सेवाएं दे रहा है।

अपने मिग-21 से पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन नायक बन चुके हैं। ‘हेयर अफेयर’ नामक सैलून चलाने वाले धनंजय भालेकर ने वायुसेना के पायलट की बहादुरी को अनूठे तरीके से मनाने का फैसला किया है। भालेकर ने अपने सैलून के बाहर बोर्ड लगाकर ऑफर का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान से हमारे पायलट की वतन वापसी पर हर कोई खुश है। राष्ट्रीय गौरव के इस क्षण को मनाने के लिए मैंने अभिनंदन की तरह बाल और मूंछ की कटिंग करवाने की इच्छा रखने वालों की फ्री में कटिंग करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि कोल्हापुर के नौजवान कुछ और भी सैलून में उनकी ही तरह मूंछ बनवाने के लिए आ रहे हैं। बेंगलुरु में एक हेयर ड्रेसर ने अभिनंदन की तरह बाल और मूंछ रखने की इच्छा रखने वाले 650 से अधिक लोगों के बाल मुफ्त में काटे और उनके जैसी मूंछे बनाईं।

नानेश हेयर सैलून एंड स्पा के हेयर डिजाइनर नानेश ठाकुर ने सोमवार को कहा, हमारे सैनिक की लोकप्रियता को देखते हुए तय किया गया है कि अपने सैलून में एक दिन के लिए फ्री में ही लोगों के सिर के बालों और उसकी मूंछों के खास स्टाइल अभिनंदन कट के जैसा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए वे युवाओं को सेना की सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख