dharma sangrah
✕

उद्धव को क्यों याद आए राजीव गांधी और बाल ठाकरे?

Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (21:11 IST)
Uddhav Thackeray targeted BJP: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अविभाजित शिवसेना और कांग्रेस अतीत में कट्टर प्रतिद्वंद्वी थीं, लेकिन दोनों दलों ने कभी भी एक-दूसरे के प्रति बदले की भावना से काम नहीं किया। ALSO READ: शिवसेना कार्यकर्ता मेरे वाघ-नख, मुझे अब्दाली से कोई डर नहीं : उद्धव ठाकरे
 
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने यह भी कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने कभी भी शिवसेना नेताओं के दरवाजे नहीं खटखटाए, जबकि पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे ने तत्कालीन प्रधानमंत्री के बारे में तीखी बातें कही थीं। ALSO READ: उद्धव ठाकरे का गृहमंत्री पर तीखा हमला, बोले- अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं अमित शाह
 
क्या कहा कांग्रेस को लेकर : सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस की मुंबई इकाई द्वारा किया गया। भाजपा के साथ 2019 में रिश्ते टूटने के बाद शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना और कांग्रेस कट्टर प्रतिद्वंद्वी थीं, लेकिन दोनों दलों ने कभी भी एक-दूसरे के प्रति बदले की भावना से काम नहीं किया। ALSO READ: सत्‍ता में आए तो रद्द कर देंगे धारावी झुग्गी पुनर्विकास निविदा : उद्धव ठाकरे
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर राजीव गांधी कभी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटे, जबकि मौजूदा सरकार मणिपुर और कश्मीर में हिंसा भड़कने पर भी चिंतित नहीं है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

एक सेकंड की देरी और चली जाती बेजुबान की जान, बाइक सवार ने ऐसे रोका ट्रैफ‍िक बचाई जान, हुई वाह वाही

अगला लेख