ramcharitmanas

पश्चिम बंगाल उपचुनाव : 4 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 62 फीसदी मतदान, 13 जुलाई को होगी मतगणना

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (22:13 IST)
West Bengal by election voting : पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को शाम 5 बजे तक 62.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन 4 सीट पर मतगणना 13 जुलाई को होगी।
 
निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, मतदान केन्द्रों के बाहर मतदाता कतारों में खड़े हैं, जिससे मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है। बगदाह तथा रानाघाट दक्षिण पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर उसके बूथ एजेंटों पर हमला करने तथा उसके उम्मीदवारों को कुछ मतदान केंद्रों पर जाने से रोकने का आरोप लगाया है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा, 2 घंटे में 183 शिकायतें
रानाघाट दक्षिण तथा बगदाह से भाजपा उम्मीदवार क्रमश: मनोज कुमार बिस्वास और बिनय कुमार बिस्वास ने दावा किया कि उन्हें कुछ बूथों का दौरा नहीं करने दिया गया। बिनय कुमार बिस्वास ने कहा, मुझे शिकायतें मिलीं कि तृणमूल के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट कर रहे हैं जिसके बाद मुझे बूथ में जाने से रोक दिया गया।
 
मनोज कुमार बिस्वास ने दावा किया कि कुछ इलाकों में तृणमूल ने भाजपा के कार्यालयों में लूटपाट की। मानिकतला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे जब एक मतदान केंद्र पर पहुंचे तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।
 
तृणमूल ने इन आरोपों को खारिज किया और इन्हें निराधार बताया। भाजपा ने इन घटनाओं के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो गया हालांकि कतारों में खड़े मतदाताओं को मतदान करने दिया जाएगा। 
 
पश्चिम बंगाल की जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें से तीन निर्वाचन क्षेत्र- कोलकाता में मानिकतला, उत्तर 24 परगना में रानाघाट दक्षिण तथा बगदाह राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित हैं। चौथा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर बंगाल के दिनाजपुर जिले का रायगंज है। इन चारों निर्वाचन क्षेत्रों में करीब 10 लाख मतदाता हैं।
 
भाजपा ने 2021 विधानसभा चुनाव में रानाघाट दक्षिण और बगदाह सीट जीती थी। उसने पिछले विधानसभा चुनाव में रायगंज सीट भी जीती थी। तृणमूल ने 2021 में मानिकतला सीट जीती थी लेकिन राज्य के पूर्व मंत्री सदन पांडे का फरवरी 2022 में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश
भाजपा के 2021 में इन तीनों सीटों को जीतने के बावजूद विधायक बाद में तृणमूल में शामिल हो गए थे। रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बगदाह से बिस्वजीत दास और रानाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी सीट छोड़ दी थी जिसके बाद इन सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। इन चार सीट पर मतगणना 13 जुलाई को होगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

Retail Inflation दर में बढ़ोतरी, महंगाई बढ़ी, प्याज-लहसुन ने बिगाड़ा रसोई का बजट, आम आदमी की जेब पर क्या असर?

अगला लेख