Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : बर्फीली हवाओं से फिर ठिठुरा मध्‍यप्रदेश, सोमवार को स्‍कूलों की छुट्टी

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (23:51 IST)
भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला। हड्‍डी कंपा देने वाली सर्द बर्फीली हवाओं की वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड की वजह से इंदौर, उज्‍जैन और रतलाम में स्‍कूलों की सोमवार को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया।
 
 
शीतलहर की वजह से इंदौर, उज्जैन और रतलाम कलेक्‍टर ने स्‍कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इंदौर में आठवीं तक के बच्‍चों की छुट्टी रहेगी। उज्‍जैन में भी आठवीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
 
रतलाम से मिली खबर के अनुसार शीतलहर के कारण जिले के सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों में 28 जनवरी को अवकाश रहेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए 28 जनवरी को सभी स्कूलों की पहली से लेकर 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।
 
रविवार को मध्यप्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस श्योपुर में और धार में 4.7 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम 

मध्यप्रदेश में लगातार तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विज्ञानियों ने ग्वालियर-चंबल, सागर, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। 
 
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश और कई स्थानों पर ओला गिरने के बाद अब आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले अधिकांश स्थानों पर दोनों ही तापमान में गिरावट आने से ठंड ने काफी सितम ढाया है। ठंड और कोहरा का असर मैदानी इलाके में ज्यादा देखा गया।
 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मौसम का रुख अभी बदलने की उम्मीद नहीं है। यही स्थिति अभी कम से कम 2 दिन तक बनी रह सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो राज्य में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की अभी उम्मीद नही है।

राज्य के नरसिंहपुर, खजुराहो, सागर, टीकमगढ़, दमोह, इंदौर, धार, शाजापुर और श्योपुर में कड़ाके की ठंड का असर अभी दो दिन तक बना रहेगा। इसके अलावा राजधानी भोपाल सहित नौगांव, बैतूल, राजगढ़, खंडवा, रतलाम व उज्जैन में कल शीतलदिन था। इन स्थानों पर भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नही है।
 
मौसम वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की उम्मीद है। राजधानी भोपाल में आज भी दिन भर सर्द हवाएं चलती रही। दिन भर मौसम में ठंडक बना रहा। सूरज के ढलते ही ठंड ने काफी असर दिखाया।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख