suvichar

Weather Updates : हिमाचल प्रदेश में आज से अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

Updated: बुधवार, 22 मई 2019 (13:17 IST)
शिमला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से दो दिनों में राज्य के मैदानी इलाकों समेत शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा और डलहौजी में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। 
 
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रें में 25 मई तक मौसम खराब रहने और मैदानी इलाकों में 25-26 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है।   मैदानी इलाकों में भी 22-23 मई को अनेक स्थानों पर तूफान और बारिश हो सकती है। 
 
राज्य में मंगलवाल को मौसम साफ रहा जिससे भुंतर, कांगड़ा, चम्बा के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। राज्य के नाहन और केलांग के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 
 
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमालय क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मैदानी और मध्यम ऊचांई  वाले क्षेत्रों में 22-23 मई को फिर बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। 
 
मंगलवार को राज्य के प्रमुख नगरों शिमला का तापमान 27.5 डिग्री सैल्सियस, सुंदरनगर 36.6, भुंतर 35.0, कल्पा 22.4, धर्मशाला 28.8, उना 41, नाहन  35.4, केलांग 16.8, सोलन 32.2, कांगड़ा 35.6, बिलासपुर 38.5, हमीरपुर 36.2, चम्बा 34.4, डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

अगला लेख