dharma sangrah

व्यापमं मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 4 मई 2016 (19:22 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल और सीबीआई ने एक संयुक्त अभियान के तहत व्यापमं घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल रमेश शिवहरे को आज कानपुर से गिरफ्तार कर लिया जो पिछले तीन साल से फरार था।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने कहा कि हमने आज सुबह शिवहरे को गिरफ्तार किया। व्यापमं घोटाले से जुड़े कई मामलों में सीबीआई को उसकी तलाश थी।
 
सीबीआई सूत्रों ने यहां बताया कि सीबीआई ने व्यापमं नाम से जाने जाने वाले मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के काम-काज में कथित अनियमितताओं से संबंध में पांच मामलों की जांच की थी जिनमें शिवहरे वांछित था।
 
उन्होंने बताया कि शिवहरे पिछले तीन साल से फरार था और उसे पकड़ने में मदद करने वालों को 10,000 रुपए का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई थी। उत्तर प्रदेश के निवासी शिवहरे की पत्नी महोबा में स्थानीय निकाय की एक सदस्य थी।
 
उन्होंने बताया कि शिवहरे इस घोटाले में अहम भूमिका निभाने वालों में से एक था और उसे यूपीएसटीएफ और सीबीआई ने एक संयुक्त अभियान के तहत कानपुर के कल्याणपुर इलाके की आवास विकास कॉलोनी से गिरफ्तार किया। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख