ganesh chaturthi

गुरदासपुर उपचुनाव के लिए मतदान...

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (10:45 IST)
गुरदासपुर। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हुआ। यह शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
ग्रामीण बहुल इस सीट पर कुल 1523043 मतदाता 1781 मतदान केंद्रों पर इवीएम का बटन दबा कर 11 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। कुल मतदाताओं में 810894 पुरूष और 712135 महिला मतदाता शामिल हैं। 
 
निर्वाचन आयोग ने पहली बार सभी मतदान केंद्रों में पर इवीएम के साथ वोटर वेरिफिएवल पेपर ऑडिट ट्रेल्स (वीवीपीएटी) का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।
 
इस चुनाव में मुख्य रूप से मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं उम्मीदवार सुनील जाखड़, भाजपा-शिअद गठबंधन प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के बीच है। आम आदमी पार्टी ने भी मेजर जनरल(सेवानिवृत्त) सुरेश कुमार खजुरिया को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
मेघ देशम पार्टी की संतोष कुमारी, शिअद-अमृतसर के कुलवंत सिंह, हिंदुस्तान शक्ति सेना के रजिंदर सिंह के अलावा पांच निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। उप चुनाव की मतगणना 15 अक्टूबर  होगी।
 
इस सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से सात पर कांग्रेस का कब्जा है तथा एक-एक सीट भाजपा तथा शिअद के पास है। यह सीट भाजपा के चार बार सांसद रहे विनोद खन्ना के निधन से रिक्त हुई है। (वार्ता) 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख