Hanuman Chalisa

हिमाचल में बगावत का खतरा, वीरभद्र का हाईकमान पर हमला

सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (11:06 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के नाराज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को कांग्रेस हाईकमान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अपनी पूर्व की नीतियों से अलग दिशा की ओर बढ़ रही है और मनमाफिक तरीके से चयन करने का तरीका इसकी अच्छी संस्कृति का खात्मा कर देगा।
 
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के सोचने और कामकाज के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है, क्योंकि कांग्रेस कई कारोबारियों की पार्टी नहीं है बल्कि यह उन लोगों से संबंधित है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान किया। सिंह कुल्लू जिला के निरमंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
 
हिमाचल प्रदेश में सबसे लंबे समय तक 4 बार मुख्यमंत्री पद पर रहे सिंह नाराज इसलिए हैं, क्योंकि वे राज्य कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुखू को हटाना चाहते हैं जिनके साथ उनका विरोध जगजाहिर है। (भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

चैट जीपीटी के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग कमजोर होने का डर

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या इस बार टूट जाएगा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, क्या बोले पवन खेड़ा?

पानी की भाप छोड़ेगी, धुआं नहीं! पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली Hydrogen Train को हरी झंडी; जानें रूट और टाइमिंग

अगला लेख