suvichar
✕

पुलवामा हमले के बाद जम्मू सुलगा, ‍विरोध प्रदर्शन और पथराव (देखें फोटो)

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (17:43 IST)
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को जम्मू बंद के दौरान जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह वाहनों को जला दिया। कहीं-कहीं पथराव की भी खबर है। 

 
  
विरोध प्रदर्शन के चलते सड़कें सूनी रहीं। गुज्जर नगर इलाके में प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग लगा दी। बाजार पूरी तरह बंद रहे। आईजी पुलिस पुलिस एमके सिन्हा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 
विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर जगह जगह सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए। गौरतलब है कि हमले के विरोध में चैंबर ऑफ कामर्स ने शुक्रवार को बंद का आह्वान किया था।

 
जानकारी के मुताबिक पथराव में डीआईजी विवेक गुप्ता समेत लगभग 40 लोग घायल हो गए हैं। इलाके के सभी स्कूल भी बंद रहे। फिलहाल सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पा लिया है। जम्मू के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस एम. के सिन्हा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

 
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी लोगों से शांति बनाए रखने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सेना पर हमला करने वाले कश्मीरी और मुसलमान नहीं थे। लोग शांति बनाए रखें। आतंकवाद को किसी भी धर्म और समुदाय से नहीं जोड़ा जा सकता है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही पर लगाई रोक

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अगला लेख