suvichar

Bihar News : नालंदा के बिहार शरीफ में फिर दो गुटों में झड़प, सासाराम में धमाका

Updated: रविवार, 2 अप्रैल 2023 (00:01 IST)
पटना। नालंदा (Nalamnda) के बिहार शरीफ (Bihar Sharif) में फिर दो गुटों में जमकर झड़प हुई। खबरों के मुताबक पहाड़पुर इलाके में दो गुटों में फायरिंग हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ में भी हिंसा और आगजनी को देखते हुए धारा 144 लगा दी गई थी। 
 
नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार को हिंसा के बाद बिहार के सासाराम में अगले आदेश तक इंटरनेट बंद कर दिया गया था ताकि शरारती तत्व अफवाह फैसला हिंसा की आग को और बढ़ा नहीं पाए। 

सासाराम डीएम धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ। घायलों को BHU अस्पताल रेफर किया गया है। हम अभी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। धमाके का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
 
शुक्रवार को बिहार शरीफ के गगंडीवां मोहल्ले के पास दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। खबरों के मुताबिक इस दौरान दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई थी। इसमें करीब 14 लोग घायल हो गए थे। 

खबरों के मुताबिक सासाराम के सफ्फुलागंज में शनिवार शाम को फिर बम फेंके गए। इसके बाद पुलिस ने इलाके के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। इसमें 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस तरह अब तक कुल 25 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। सासाराम में फिलहाल 5 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अमरावती के आदिवासी स्कूल में 'भूत' की अफवाह, 600 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

मेरठ में महिला दारोगा अनु रानी सस्पेंड, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक लाइव-रील वायरल, साइबर सेल करेगी जांच

PRD जवानों को CM योगी की डबल सौगात, ₹600 मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा

सत्येंद्र जैन को ACB ने किया गिरफ्तार, AAP का दावा, जानिए किस घोटाले में हुई कार्रवाई

अगला लेख