shradh paksha
✕

शवयात्रा के दौरान हिंसा, 200 लोगों पर मामला दर्ज, 33 गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 23 अक्टूबर 2019 (17:28 IST)
मुंबई। मुंबई में एक व्यक्ति की शवयात्रा के दौरान हिंसा होने पर पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को शवयात्रा में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला किया था और वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिछले हफ्ते, पंचाराम रिठाडिया (44) ने तिलक नगर रेलवे स्टेशन के निकट रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह कई महीनों से लापता अपनी 17 वर्षीय बेटी का पता नहीं लगने के कारण परेशान था। अपने सुसाइड नोट में रिठाडिया ने लिखा है कि बेटी का पता लगाने में पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) लखमी गौतम ने बताया कि मंगलवार को उपनगर चेंबूर के श्मशान घाट तक रिठाडिया की अंतिम यात्रा के दौरान उनके नाराज संबंधियों और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर पुलिस पर पथराव किया और एक पुलिस वैन समेत अन्य निजी वाहनों में तोड़फोड़ की।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार रात को करीब 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के कुछ वीडियो और फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि अंतिम यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने अचानक ही चेंबूर में उमर्शी बप्पा चौक पर सड़क को बाधित करने का प्रयास किया। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो वह नजदीक की निर्माणाधीन इमारत में घुस गए और पथराव करने लगे। इसमें दो पुलिस कांस्टेबल और यातायात पुलिस का एक अधिकारी घायल हो गए।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख