Hanuman Chalisa
✕

सारण में चुनाव बाद हिंसा, SP पर गिरी गाज

Updated: रविवार, 26 मई 2024 (13:56 IST)
violence after voting in saran : बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में 5 दिन बाद रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव मंगला का तबादला कर दिया। सारण लोकसभा सीट पर 20 मई को मतदान के बाद भड़की हिंसा में 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए थे।
 
बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, सारण के पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय, पटना में स्थानांतरित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय के बाद मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (रेल) कुमार आशीष तत्काल प्रभाव से सारण के एसपी का कार्यभार संभालेंगे।
 
सारण जिले के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलपा इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।
 
यहां पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी से हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में सारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान झड़पों के संबंध में भाजपा द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में रोहिणी आचार्य को भी आरोपी बनाया गया है।
 
सारण पुलिस ने मतदान के दिन अनियमितताओं और 21 मई को एक व्यक्ति की मौत की जांच के लिए अब तक कुल 4 प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस ने जांच के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इस बीच रोहिणी आचार्य ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि पूछता है सारण.. निंदनीय छपरा गोलीकांड को सेल्फ-डिफेंस में चलाई गईं गोलियां बता कर ठहराने वाले सारण के सांसद पर क्यों नहीं हो रही विधि-सम्मत कार्रवाई? क्या निहत्थे-बेकसूर राजद समर्थकों-कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी करने की साजिश के बारे सांसद महोदय को पहले से था सब पता?
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख