sundarkand
✕

विकास दुबे के शव का 3 डॉक्टरों की पैनल ने किया पोस्टमार्टम, कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

Updated: शनिवार, 11 जुलाई 2020 (01:06 IST)
कानपुर (उप्र)। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की शुक्रवार को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत के बाद 3 डॉक्टरों की एक पैनल ने उसके शव का पोस्टमार्टम किया। देर शाम दुबे के शव का भैरव घाटी स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पोस्टमार्टम करने वाले एक डॉक्टर ने बताया दुबे के अंत्यपरीक्षण की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में जो भी सामने आया है, इस बारे में पुलिस को बता दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी उसे जल्द सौंप दी जाएगी।

पुलिस से कहा गया है कि वह बाकी औपचारिकताएं पूरी करें। दुबे के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। इस बीच, पुलिस ने दुबे के रिश्तेदार दिनेश तिवारी को उसका शव लेने और उसका अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया।
बाद में सबको कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार के लिए भैरव घाट ले जाया गया, जहां विद्युत शवदाह गृह में उसकी अंत्‍येष्टि की गई। इस दौरान घाट के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया।(भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख