biodatamaker
✕

कांग्रेस विधायक की अभद्र टिप्पणी, वसुंधरा तो बोतलें खोलने में व्यस्त रहीं...

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (17:09 IST)
जयपुर। राजस्थान के कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ की गई टिप्पणी के दौरान अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल वाले एक वीडियो के वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है।
 
 
राज्य की प्रतापगढ़ विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस विधायक बने रामलाल मीणा ने रविवार को वीरावली में जनसमस्या की सुनवाई के दौरान कथित रूप से कहा था कि वसुंधरा राजे शराब की बोतले खोलने में व्यस्त रहीं जबकि विकास कार्य बाधित रहा।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए तालियां बजाई जानी चाहिए। उन्होंने (गहलोत ने) सत्ता संभालते ही सही दिशा में काम करना शुरू कर दिया। वसुंधरा राजे शराब की बोतल खोलने में व्यस्त रहीं और काम नहीं किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ विधानसभा सीट पर मीणा ने भाजपा के हेमंत मीणा को 16,680 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख