Daily Horoscope
✕

अब वैष्णो श्राइन बोर्ड को पुरानी गुफा का सहारा

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2017 (22:02 IST)
जम्मू। वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो देवी जी की प्राचीन गुफा के कपाट खोले जा चुके हैं। इससे दर्शन के लिए भवन पर पहुचे श्रद्धालु अति उत्साहित दिखे।
यूं तो साल भर मां वैष्णो देवी के दरबार रोजाना आने वाले हजारों श्रद्धालु कृत्रिम गुफाओं से होकर मां के दर्शन करते हैं क्योंकि अधिक भीड़ रहने के कारण बोर्ड प्रशासन प्राचीन गुफा के द्वार अक्सर बंद ही रखता है। प्राचीन गुफा के द्वार तभी खोले जाते है जब श्रद्धालुओं का आंकड़ा रोजाना 10 हजार के नीचे पहुंच जाए। गौरतलब है कि नववर्ष के प्रथम सप्ताह में जहां रोजाना 15 से 20 हजार श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे थे। वहीं, यह आंकड़ा वर्तमान में गिरकर करीब 7 से 8 हजार तक पहुंच गया है। 18 जनवरी को जहां 8218 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे वहीं, 19 जनवरी को 7101, 20 जनवरी को 7217 तथा 21 जनवरी को 7277 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। लोहड़ी पर्व के बाद यात्रा में काफी कमी आई है। इससे बोर्ड प्रशासन ने लोहड़ी पर्व सहित मकर संक्राति के बाद मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए।
 
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एडीशनल सीईओ ने बताया कि वर्तमान में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 हजार से नीचे आ जाने के चलते बोर्ड प्रशासन ने वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा के द्वार खोल दिए है। प्राचीन गुफा के द्वार सुबह 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेगे। प्राचीन गुफा के द्वार तब तक खुले रहेगे जब तक श्रद्धालुओं का आंकड़ा प्रतिदिन 10 हजार पार नहीं कर जाता।
 
प्राचीन गुफा से मां वैष्णवी के आलौकिक दर्शन पाकर श्रद्धालु गदगद दिख रहे हैं। अपने परिवार सहित दिल्ली से आए श्रद्धालु राजीव ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मां वैष्णो देवी ने वर्षो की उनकी मुराद आज पूरी कर दी है। उन्होंने बताया कि मां वैष्णो देवी ने करीब पांच साल के उपरांत प्राचीन गुफा से दर्शन का उन्हे सौभाग्य प्रदान किया है। वहीं, पंजाब से पधारे जसवीर व उनकी पत्नी ने कहा कि जिंदगी में पहली बार मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा से मां के दर्शनकर वह धन्य हो गए है। इसी तरह हिमाचल से आए श्रद्धालु करण, यूपी के उमेश, हरियाणा के वीरपाल तथा मुंबई के डीके आदि ने इसे मां की कृपा बताया।
 
गौरतलब है कि वैष्णवी की प्राचीन गुफा का अपना महत्व है। क्योंकि जब भैरव नाथ मां वैष्णो देवी जी को पाने के लिए पीछा करता हुआ प्राचीन गुफा के समक्ष पहुचा तो मां वैष्णो देवी जी ने भैरवनाथ का वध किया था। जिससे भैरव नाथ का सिर भैरव घाटी में जा गिरा था तथा शरीर गुफा के समक्ष पत्थर की शिला में बदल गया। इसके बाद मां वैष्णो देवी जी ने भैरव नाथ को वर दिया था कि जो भी श्रद्धालु उसके चरणों में तुम्हारे शरीर से होकर पहुचेगा उसकी यात्रा सफल होने के साथ ही मन की मुराद पूरी होगी।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख