Daily Horoscope
✕

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (21:41 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा दिया।
 
सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य जैसे दिग्गज मंत्रियों को ज्यादा वजनदार मंत्रालय दिए गए हैं। मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
 
मंत्री विशन सिंह चुफाल को पेयजल ग्रामीण निर्माण और जनगणना विभाग सौंपे गए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग दिया गया है।
 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रि परिषद, कार्मिक, सतर्कता, गृह विभाग, कारागार, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकी, नागरिक उड्डयन, वित्त और वाणिज्य सहित कुल 15 विभाग रखे हैं।

सभी 11 कैबिनेट मंत्रियों को विकास योजनाओं की निगरानी के लिए विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। महाराज को रूद्रप्रयाग और चमोली जिले का प्रभार दिया गया है जबकि हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, बिशन सिंह चुफाल को अल्मोडा, सुबोध उनियाल को पौडी, अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धनसिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और यतीश्वरानंद को उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख