1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. uttarakhand board 10th 12th result 2026 declared
Last Updated :देहरादून , शनिवार, 25 अप्रैल 2026 (12:23 IST)

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

uttarakhand board results 2026
Uttarakhand Board Results 2026 : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के कक्षा 10 और कक्षा 12 के नतीजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी।

इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल पास प्रतिशत 85.11% है। जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.93% और बालिकाओं का 88.09% रहा। हाईस्कूल परीक्षा में 92.10 बच्चे पास हुए। इनमें 88.03% बालक और 96.08% बालिकाएं हैं।
 
इंटरमीडिएट में गीतका पंत (बागेश्वर) और सुशीला मेहंदीरत्ता (यूएस नगर) ने 490 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। दसवीं के अक्षिता ने 98.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया।
 
परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं। छात्र इन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स दर्ज करके आसानी से अपनी मार्कशीट देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।

सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तरखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर धामी सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता आपके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रमाण है। विश्वास है कि आप इसी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करते हुए जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सका है, वे हतोत्साहित न हों। धैर्य, सकारात्मक सोच और सतत प्रयास के साथ आप निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे।
edited by : Nrapendra gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें