सम्बंधित जानकारी
- पाटन जिले में धारा 163, झीलिया हमला मामले के बाद प्रशासन का सख्त फैसला
- ग्वालियर में गर्माया अंबेडकर प्रतिमा का विवाद, जिले में धारा 163 लागू,15 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन पर रोक
- यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
- अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?
- LIVE: विपक्षी दलों का दिल्ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें
जयपुर में चार मंजिला नूरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, धारा 163 लागू, जयपुर में 24 घंटों के लिए इंटरनेट बंद
जयपुर के मालवीय नगर स्थित चार मंजिला नूरानी मस्जिद को आज सरकारी बुलडोजरों के जरिए जमींदोज किया जा रहा है। बुलडोजर एक्शन सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ है। इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। मस्जिद के साथ ही चार अन्य धार्मिक स्थलों को गिराए जाने की कार्रवाई के मद्देनजर जयपुर शहर में आधी रात से ही इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
इसके साथ ही पूरे शहर में बीएनएस की धारा 163 भी लागू कर दी गई है। नूरानी मस्जिद में कल रात ईशा की नमाज के बाद ताला बंद कर दिया गया था। आज सुबह कार्रवाई के दौरान मस्जिद से जुड़ा कोई भी शख्स वहां मौजूद नहीं था। मस्जिद कमेटी के साथ ही कांग्रेस के दो विधायकों ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे गलत करार दिया है। कहा गया है कि यह कार्रवाई मनमाने तरीके से की जा रही है।
मस्जिद बचाने को लेकर कल शाम मुस्लिम मुसाफिर खाने में सामूहिक तौर पर दुआ का आयोजन भी किया गया था। नूरानी मस्जिद 45 साल पहले 1981 में तामील कराई गई थी। सड़क चौड़ीकरण की वजह से यहां आस-पास के अन्य निर्माणों को पहले ही तोड़ दिया गया था। आज नूरानी मस्जिद के साथ ही एक मजार, एक सत्संग भवन और दो छोटे मंदिरों पर भी बुलडोजर चलाया जाना है।
बुलडोजर एक्शन के मद्देनजर करीब आधा किलोमीटर एरिया को बैरिकेड कर दिया गया है। आधी रात से ही यहां किसी के आने-जाने पर अघोषित तौर पर रोक लगा दी गई है। मीडिया को भी करीब 300 मीटर पहले बैरिकेडिंग लगाकर एक जगह रोक दिया गया है। बुलडोजर कार्रवाई शाम तक चलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक की कार्रवाई शांतिपूर्वक तरीके से चल रही है। बुलडोजर एक्शन के चलते कल शहर में कई जगहों पर सुरक्षाबलों का फ्लैग मार्च भी कराया गया था।
Edited By: Naveen R Rangiyal
Edited By: Naveen R Rangiyal
