सम्बंधित जानकारी
- अमित शाह की फटकार के बाद अहमदाबाद में महामारी रोकने के लिए AMC का मास्टर प्लान: जानें पानी की शिकायतों के लिए क्या बदला?
- LIVE: विपक्षी दलों का दिल्ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें
- दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
- अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...
- INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार
यूपी में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह का एनकाउंटर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूत्रों के अनुसार प्रयागराज एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर जेपी राय के नेतृत्व में कार्रवाई की।
महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भानु प्रताप सिंह के सीने में गोली लगी। देर रात करीब 12 बजे के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Edited By: Naveen R Rangiyal
Edited By: Naveen R Rangiyal
