सम्बंधित जानकारी
- LIVE: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को मिला कई युवाओं का समर्थन
- LIVE: तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका, नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार किया
- LIVE: दिल्ली होटल फायर केस में साकेत कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लवकेश बजाज
- LIVE: दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग से 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने हादसे पर जताया दुख
- LIVE: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले अन्नामलाई
विपक्षी दलों का दिल्ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विपक्षी दलों के साझा मंच INDIA गठबंधन की सोमवार को नई दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। लगभग दो वर्षों के बाद हो रही इस बैठक को विपक्षी एकता के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों और कई राज्यों में चुनावी झटकों के बाद गठबंधन के सामने अपनी एकजुटता और रणनीति को नए सिरे से परिभाषित करने की चुनौती है। कॉन्स्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित होने वाली इस बैठक में 23 विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे समेत कई प्रमुख नेता इसमें हिस्सा लेंगे।
11:25 AM, 8th Jun
डोनाल्ड ट्रंप ने बीच में छोड़ा इंटरव्यू, कहा- बहुत हुआ, थैंक्यू डॉर्लिंग : अमेरिका में एक इंटरव्यू के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इतने गुस्से में आ गए कि वे कैमरे के सामने से उठकर चले गए। NBC के एक कार्यक्रम में उनसे ईरान युद्ध, दंगाईयों के लिए स्पेशल फंड और 2020 चुनाव में धोखाधड़ी जैसे गंभीर सवाल पूछे जा रहे थे। शुरुआत में तो उन्होंने शांत होकर जवाब दिए, लेकिन जब चुनावी धांधली के उनके आरोपों पर सबूत मांगे गए, तो माहौल बदल गया। ट्रंप गुस्से में आ गए। उन्होंने चैनल को ही एक तरफा भ्रष्ट नेटवर्क बता दिया और इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर चले गए। खास बात थी कि यह पूरा इंटरव्यू खेत में रिकॉर्ड हुआ था, जहां बारिश और गरज ने भी बातचीत को और कठिन बना दिया था। NBC से इस शो का नाम “Meet the Press” है जिसमें उसकी होस्ट क्रिस्टन वेलकर ट्रंप का इंटरव्यू ले रही थीं। यह इंटरव्यू शुक्रवार को विस्कॉन्सिन के एक खेत में रिकॉर्ड किया गया था और रविवार को टेलीकास्ट किया गया। पीछे ट्रैक्टर और घास के ढेर (हे बेल्स) दिखाई दे रहे थे। तेज बारिश और ऑडियो की समस्या के कारण बातचीत कई बार रुकी भी। बारिश इतनी तेज थी कि छत पर गिरती बारिश की आवाज से इंटरव्यू जारी रखना मुश्किल हो गया।
10:08 AM, 8th Jun
जयपुर में नूरानी मस्जिद पर चला बुल्डोजर : जयपुर के मालवीय नगर स्थित चार मंजिला नूरानी मस्जिद को आज सरकारी बुलडोजरों के जरिए जमींदोज किया जा रहा है। बुलडोजर एक्शन सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ है। इस दौरान पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है। मस्जिद के साथ ही चार अन्य धार्मिक स्थलों को गिराए जाने की कार्रवाई के मद्देनजर जयपुर शहर में आधी रात से ही इंटरनेट सेवाओं को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पूरे शहर में बीएनएस की धारा 163 भी लागू कर दी गई है। नूरानी मस्जिद में कल रात ईशा की नमाज के बाद ताला बंद कर दिया गया था। आज सुबह कार्रवाई के दौरान मस्जिद से जुड़ा कोई भी शख्स वहां मौजूद नहीं था। मस्जिद कमेटी के साथ ही कांग्रेस के दो विधायकों ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सवाल उठाए हैं और इसे गलत करार दिया है। कहा गया है कि यह कार्रवाई मनमाने तरीके से की जा रही है।
09:51 AM, 8th Jun
यूपी में एक और एनकाउंटर, भानु प्रताप ढेर : प्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि भानु प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के विधनापार का रहने वाला था। उस पर हत्या, डकैती समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। सूत्रों की माने तो भानु पर विभिन्न जनपद में एक लाख रुपये, 50 हजार रुपये व 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
08:54 AM, 8th Jun
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप : फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5:07 बजे आया। भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के जनरल सैंटोस शहर से करीब 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। फिलीपींस के भूकंप संस्थान के अनुसार भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था, जबकि USGS ने 55 किलोमीटर गहराई दर्ज की। पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि फिलीपींस के कुछ तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है।
