Daily Horoscope
✕

यूपी को मिलेगी गर्मी से राहत, वर्षा जनित हादसों में 7 की मौत

Updated: मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (11:25 IST)
Uttar Pradesh Rain : उत्तर प्रदेश पर मानसून फिर मेहरबान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में वर्षा जनित घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। बारिश की वजह से यूपी के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
 
लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन राज्य के हर एक हिस्से में पहुंचने में उसे थोड़ा वक्त लगेगा। यूपी के बहराइच, बिजनौर, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर और श्रावस्ती जिलों में अगले ‍कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं। गौतमबुद्धनगर, बागपत, बिजनौर, पीलीभीत और गाजियाबाद समेत कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। 
 
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई लेकिन अभी दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र जैसी बारिश के लिए यूपी वालों को इंतजार करना पड़ेगा।
 
राहत आयुक्त कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 23 जुलाई को एटा में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि मीरजापुर में 2 लोगों की डूबकर मौत हो गई। 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख