suvichar
✕

STF के हत्थे चढ़े 2 जालसाज, CM का निजी सचिव बताकर करते थे कॉल स्पूफिंग

Updated: रविवार, 14 अप्रैल 2024 (19:11 IST)
UP STF arrested 2 fraudsters : उत्तर प्रदेश STF ने VOIP कॉल के जरिए Call Spoofing कर मुख्यमंत्री से मंत्री तक के सचिव बनकर अधिकारियों से अवैध काम की पैरवी कराने वाले 2 आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पिछले काफी समय से यूपी एसटीएफ को इनकी तलाश थी।
 
यूपी एसटीएफ ने चिनहट थाना क्षेत्र से अयोध्या के रहने वाले अन्वेष तिवारी और कप्तान तिवारी को गिरफ्तार किया है।  पकड़ा गया अन्वेष तिवारी MCA करने के बाद फ्रीलांसर सॉफ्टवेयर डेवलपर के तौर पर काम करता था। पिछले काफी समय से एसटीएफ को इनकी तलाश थी। आरोपियों में अन्वेश तिवारी कॉल स्पूफ़िंग का मास्टरमाइंड है। 
ALSO READ: UP STF ने 1 लाख के इनामी अपराधी को मार गिराया
दोनों आरोपी खुद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी सचिव बताकर Call Spoofing के जरिए अफसरों को फोन किया करते थे। एसटीएफ को लगातार इनकी शिकायतें मिल रही थीं। अधिकारी, मंत्री के सचिव के सीयूजी नंबर से फोन आने के कारण इनके आदेशों को शासन का आदेश मान लेते थे। 
ALSO READ: उत्तर प्रदेश में जाएगी 21,000 मुसलमान शिक्षकों की नौकरी
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 मोबाइल, 6 एटीएम, एक लैपटॉप, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक यूपी मीडिया डायरेक्टरी, 2200 रुपए नकद, 23 वर्क प्रिंटआउट और व्हाट्सऐप डेटा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख