Daily Horoscope
✕

यूपी चुनाव : कांग्रेस उतारेगी ब्राह्मण CM उम्मीदवार!

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (08:18 IST)
उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव के चलते अपनी स्थिति सुधारने के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस अगले एक पखवाड़े में राज्य के नेतृत्व में बड़ा फेरबदल कर सकती है। बताया जाता है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है जो संभवत: ब्राह्मण होगा।
पार्टी के एक तबके का यह भी मानना है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की संभावना तभी है जब दोनों गांधी (प्रियंका या राहुल) गांधी प्रदेश चुनाव में नेतृत्व करें। बहरहाल, पार्टी की ओर से अबतक इस तरह का कोई संकेत नहीं है कि वह दोनों में किसी गांधी को राज्य विधानसभा चुनाव में उतारेगी जहां कांग्रेस को कमजोर समझा जाता है। समझा जाता है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर इस पक्ष में है कि दोनों में से कोई गांधी राज्य चुनाव में नेतृत्व करे और अगर वे इसके लिए राजी नहीं होते हैं तो किसी जाने-माने ब्राह्मण चेहरे को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश करना चाहिए।
 
नेतृत्व के नजदीक सूत्रों ने संकेत दिया कि बदलाव के बारे में प्रमुख फैसलों का एलान 19 मई के बाद होगा क्योंकि उस दिन असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के नेता तथा राज्य में पार्टी के मामलों का जो प्रबंध कर रहे हैं उन्हें बदला जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नाम पर विचार किया गया है। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख