suvichar
✕

बस्तर में अनूठी शादी, एक दूल्‍हे को दो दुल्‍हनों ने चुना

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (15:16 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर के आदिवासी समाज में एक अनोखी ऐसी शादी हुई है जिसमें एक दूल्हे को दो दुल्हनों ने चुना है और समाज के भी लोगों ने इसे स्वीकार किया है। बस्तर जिले के बारसूर कस्बे से लगे मुचनार गांव में कल यह अनूठी शादी संपन्न हुई, जहां दूल्हे वीरबल नाग ने दो युवतियों सुमनी और प्रतिभा के संग एकसाथ फेरे लिए।

इस शादी की खास बात यह थी कि दोनों युवतियों की रजामंदी के बाद पूरे समाज के सामने हल्वा समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसमें समाज के लोग व नाते-रिश्तेदार भी शामिल हुए। दरअसल, मुचनार निवासी वीरबल और करेकोट निवासी युवती सुमनी ने पहले एक-दूसरे को पसंद किया और दोनों साथ रहने लगे, लेकिन इनकी सामाजिक रीति-रिवाज से शादी नहीं हुई थी।

कुछ महीने बाद सुमनी अपने मायके लौट गई और उसने वापस आने से मना कर दिया। हारकर दो साल बाद वीरबल ने बारसूर चालकी पारा निवासी प्रतिभा को शादी के लिए राजी कर लिया तो वह उसके घर आकर रहने लगी। कुछ समय बाद दोनों की शादी की तैयारी होने लगी।

इस बीच करेकोट से सुमनी लौट आई और पति के साथ रहने की इच्छा जताई। मामला थाने पहुंच गया। बारसूर थाने में बातचीत की गई तो दोनों युवतियों ने एक ही पति को अपनाने में रजामंदी दिखाई। समाज के प्रमुखों ने भी इस पर हामी भरी और दोनों की शादी रविवार को हल्वा समाज के रीति रिवाज से कराई गई।

दूल्हे के पिता चन्नीराम ने बेटे के फैसले पर खुशी जताते हुए कहा कि घर में सुख-शांति रहे, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। जिला हल्वा समाज के विधिक सलाहकार हरिलाल डेगल का कहना है कि यह इस तरह का अनूठा मामला है। अब तक ऐसी शादी के बारे में कभी नहीं सुना था।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

अगला लेख