Hanuman Chalisa

उज्जैन में अब देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना

शनिवार, 30 अप्रैल 2016 (12:06 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि उज्जैन में सिंहस्थ के आयोजन के मद्देनजर कराए गए अभूतपूर्व निर्माण कार्यों की वजह से आने वाले समय में यहां पर्यटक भी काफी संख्या में आकर्षित होंगे। 

 
सिंहस्थ के आयोजन के मद्देनजर कई दिनों से लगातार यहीं पर डेरा डाले हुए सिंह ने शुक्रवार को राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां पर देश और विदेश के पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना है। इस मौके पर उन्होंने 101 करोड़ रुपयों की लागत के विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
 
सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की काफी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने उज्जैन में 5,000 करोड़ रुपयों के विकास और निर्माण कार्य कराए हैं। चौहान ने सिंहस्थ के आयोजन के मद्देनजर धन की कोई कमी नहीं होने दी। विकास कार्यों की वजह से उज्जैन का कायाकल्प हो गया है और सिंहस्थ के आयोजन के बाद भी इस क्षेत्र में देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही बनी रहेगी।
 
मंत्री सिंह ने उम्मीद जताई कि पर्यटकों के आने के कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज गति से होगा। उन्होंने इस क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं और हरियाली बढ़ने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयास किए जाएंगे कि इस क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी से जुडीं बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी निवेश के लिए आमंत्रित किया जाए।
 
समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन ने दावा किया कि उज्जैन में विकास की गंगा बह रही है। सिंहस्थ के मद्देनजर जितने स्थायी विकास कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि 12 वर्ष पहले आयोजित सिंहस्थ का बजट 365 करोड़ रुपए था तथा मुख्यमंत्री चौहान ने अब इसे बढ़ाकर कम से कम 10 गुना कर दिया। (वार्ता)
Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख