Daily Horoscope
✕

भाजपा के सहयोगी ने ही यूपी की स्वास्थ्य सेवा को कहा 'यमदूत'

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (14:40 IST)
मुंबई। शिवसेना ने उत्तर प्रदेश के दो अस्पतालों में हुई कई बच्चों की मौत को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा ‘देवदूत’ की बजाय ‘यमदूत’ है।
 
पार्टी ने यह भी आरोप लगाए कि अगर सरकारी तंत्र खुद ऑक्सीजन पर जी रहा हो तो वह मरीजों को कैसे ऑक्सीजन मुहैया कराएगा।
 
अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के फरूर्खाबाद जिले में एक महीने में कम से कम 49 शिशुओं की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर की मौत पेरीनैटल एस्फिजिया के कारण हुई। पेरीनैटल एस्फिजिया एक स्वास्थ्य दशा है जिसमें नवजात शिशुओं को सांस लेने में दिक्कत होती है।
 
गोरखपुर में पिछले महीने एक सरकारी अस्पताल में दो दिन में 30 बच्चों की मौत हुई थी और उसी त्रासदी के दोहराव का संकेत करते हुए फरूर्खाबाद में कई अभिभावकों ने अधिकारियों से कहा कि शिशुओं को ऑक्सीजन एवं दवाएं मुहैया कराने में देरी हुई।
 
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के एक संपादकीय में कहा, 'स्वास्थ्य सेवा को देवदूत होना चाहिए लेकिन उत्तर प्रदेश में वह यमदूत साबित हुई।' पार्टी ने कहा कि करीब छह साल पहले जब पश्चिम बंगाल में एक पखवाड़े के भीतर 50 बच्चों की मौत हुई थी तब ममता बनर्जी सरकार की कड़ी आलोचना करने वाले अब उत्तर प्रदेश में सत्ता में हैं।
 
शिवसेना ने कहा कि दो अस्पतालों में कथित रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति के कारण बच्चों के मारे जाने से उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रश्नचिह्न खड़े होते हैं।
 
केंद्र और महाराष्ट्र सरकार में भाजपा की सहयोगी पार्टी ने यह भी कहा कि क्या राज्य प्रशासन सरकार के आदेशों को गंभीरता से ले भी रहा है या नहीं।
 
शिवसेना ने पूछा कि राज्य में मौत और उसके बाद अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का चक्र और कितनी बार दोहराया जाएगा।
 
पार्टी ने कहा, 'गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लोग सरकारी अस्पतालों में जाते हैं। वे उपचार और बीमारी से उबरने के लिए सरकारी चिकित्सा सेवाओं की तरफ देखते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा स्वास्थ्य सेवा कम प्रभावी है।' (भाषा) 
 
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

दीपावली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 3 लाख कर्मियों के खातों में पहुंचा 441 करोड़ रुपए का मानदेय

उत्तराखंड को आर्थिक शक्ति बनाने की तैयारी, 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार, CM धामी ने बताया सरकार का प्लान

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

अगला लेख