Hanuman Chalisa

उद्धव ने भाजपा को महाराष्ट्र सरकार से ‘इस्तीफा’ देने की चुनौती दी

रविवार, 8 अक्टूबर 2017 (22:38 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज अपने सहयोगी दल भाजपा को महाराष्ट्र सरकार से ‘‘इस्तीफा’’ देने और मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती दी। राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगी केंद्र में राजग सरकार का भी हिस्सा हैं लेकिन पिछले कुछ समय से उनके संबंध तनावपूर्ण हैं।
 
ठाकरे ने नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं आपको चुनौती देता हूं कि सरकार से इस्तीफा दीजिए और फिर से चुनाव कराईए। हम आपको शिवसेना की ताकत दिखाएंगे। मोदी लहर के दौरान भी भाजपा को शिवसेना के नाम से वोट मिला। ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे पर भी चुटकी ली।
 
उन्होंने पूछा, ‘आज मैं टेलीविजन पर खबर देख रहा था। प्रधानमंत्री को गुजरात चुनाव का प्रचार करते देखा जो दो महीने बाद होने वाले हैं। आज अचानक उन्हें अपना स्कूल कैसे याद आ गया? क्या उन्हें पहले स्कूल जाने का मन नहीं हुआ। चुनावों से पहले क्यों?’ प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी ने आज वडनगर का दौरा किया,  जो उनका जन्मस्थान है। उन्होंने अपने स्कूल का भी दौरा किया।
 
ठाकरे ने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर चुटकुले चला रहे हैं कि भारत के प्रधानमंत्री ‘जल्द ही भारत का दौरा कर सकते हैं’। उनका इशारा मोदी के विदेशी दौरों की ओर था। (भाषा)
Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

MP में UCC बिल को कैबिनेट की मंजूरी, CM डॉ. मोहन यादव ने बताई बड़ी बातें

अगला लेख