suvichar
✕

उद्धव ठाकरे ने कहा, फसल बीमा योजना में राज्यों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत बनी रहे

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (08:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री पीक बीमा योजना (प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना) में राज्यों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत बनाए रखने की गुरुवार को मांग की। उन्होंने कृषि सुधार अध्यादेशों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बात करते हुए यह मांग की।
ALSO READ: Fact Check: उद्धव सरकार ने बैन नहीं किया है पेंगुइन इमोजी, जानिए पेंगुइन इमोजी के पीछे की कहानी
ठाकरे ने कहा कि फसल ऋण बीमा योजना में राज्यों की हिस्सेदारी 50 फीसदी रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बीमा कंपनियों के पास जिला स्तर पर अपने कार्यालय होने चाहिए ताकि किसान दावा निस्तारण के लिए आसानी से उनसे संपर्क कर सकें।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बैंकों से समय पर फसल ऋण मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्र को भी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ठाकरे ने कहा कि अनाज और दालों की खरीद पर 25 प्रतिशत की ऊपरी सीमा को खत्म किया जाना चाहिए।
 
बैठक में उपस्थित महाराष्ट्र के कृषिमंत्री दादा भुसे ने कृषि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं लाने के लिए 1 प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख