dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र : शिरडी जाते समय हिरासत में ली गईं तृप्ति देसाई

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (16:01 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई और उनके संगठन के अन्य सदस्यों को शिरडी जाते समय रास्ते में हिरासत में ले लिया। वे लोग साईबाबा मंदिर के बाहर लगे बोर्ड को हटाने के लिए शिरडी जा रहे थे जिस पर लिखा है कि श्रद्धालु सभ्य तरीके के कपड़े पहनें।

देसाई ने पहले चेतावनी दी थी कि अगर विवादास्पद संदेश वाले बोर्ड को नहीं हटाया जाता है तो वे और अन्य कार्यकर्ता दस दिसंबर को शिरडी जाएंगे और खुद ही बोर्ड हटा देंगे।

सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए देसाई को नोटिस जारी किया था और उनसे कहा था कि अहमदनगर के शिरडी में आठ दिसंबर की मध्य रात्रि से 11 दिसंबर की मध्य रात्रि तक प्रवेश नहीं करें।

बहरहाल, नोटिस की अवहेलना करते हुए देसाई अपनी संगठन ‘भूमाता ब्रिगेड’ के 20 सदस्यों के साथ गुरुवार की सुबह शिरडी जाने के लिए पुणे से रवाना हुईं। अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने कहा, हमने पुणे-अहमदनगर राजमार्ग पर सुपा गांव के पास बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के तहत देसाई को संगठन के 15-16 अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया।

साईबाबा मंदिर न्यास ने हाल में मंदिर परिसर के बाहर एक बोर्ड लगाकर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भारतीय संस्कृति के मुताबिक सभ्य तरीके से कपड़े पहनें। न्यास के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग मंदिर में आपत्तिजनक तरीके से कपड़े पहनकर आते हैं।

बहरहाल, न्यास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उन्होंने श्रद्धालुओं पर कोई ड्रेस कोड लागू नहीं किया है और यह संदेश केवल अपील है।(भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट

बाबा के बयान पर बाबाओं में भोकाल, यादवों ने फूंका पर्चीबाज धीरेंद्र शास्‍त्री का पुतला, राम-कृष्‍ण पर बनाया था मजाक

'चावल का कटोरा' कहे जाने वाले कुलगाम में तेजी से बदल रही तस्वीर, धान के खेतों की जगह ले रहे सेब के बाग

LIVE: दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो हटाने पर हाईकोर्ट नाराज

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर एयर स्ट्राइक, गुजरात के एक नाविक की मौत; 13 सुरक्षित बचाए गए

अगला लेख