Daily Horoscope
✕

त्रिवेन्द्र सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

Updated: शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (18:18 IST)
देहरादून। त्रिवेंद्रसिंह रावत को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नया नेता चुना गया है। रावत राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेंगे। उत्तराखंड विधानसभा के हाल ही में संपन्न चुनाव में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा के चुने गए विधायकों की शुक्रवार को देहरादून में बैठक हुई जिसमें रावत को विधायक दल का नेता चुना गया। 
 रावत उत्तराखंड राज्य की डोईवाला सीट से विधायक चुने गए हैं। विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सरोज पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद थे। रावत राज्य के 8वें मुख्यमंत्री होंगे। उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण 18 मार्च को शाम 3 बजे परेड ग्राउंड पर होगा। उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। देश के कई अन्य प्रमुख पार्टी के नेताओं के भी समारोह में पहुंचने की संभावना है।
 
20 दिसंबर 1960 को उत्तराखंड के खैरासैण गांव में जन्मे रावत पत्रकारिता से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे वर्ष 1979 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। वे 1983 से 2002 तक आरएसएस के प्रचारक रहे। 1985 में देहरादून महानगर के प्रचारक बने। 1993 में भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री बने। वर्ष 2002 में डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए। वर्ष 2007 में दूसरी बार डोईवाला से विधायक चुने गए। 
 
रावत को 2013 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई। 2014 लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अमित शाह के साथ सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। रावत 2007 से 2012 के दौरान राज्‍य की भाजपा सरकार में कृषिमंत्री भी रहे। (वार्ता)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख