लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा सरकार में शामिल हुई टिपरा मोथा पार्टी
Tripura Political news : लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा में एक बड़े सियासी घटनाक्रम में मुख्य विपक्षी दल टिपरा मोथा पार्टी सरकार में शामिल हो गई। टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा, पार्टी विधायक बृषकेतु देबबर्मा ने त्रिपुरा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
टिपरा मोथा के वरिष्ठ नेता अनिमेष देबबर्मा ने गुरुवार को त्रिपुरा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद टिपरा मोथा पार्टी के 13 विधायकों में से 2 को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही टिपरा मोथा, त्रिपुरा सरकार और केंद्र सरकार के बीच नई दिल्ली में राज्य के मूल निवासियों के सभी मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था।I welcome @tipra_official (main opposition in #Tripura) in the journey of #ViksitBharat under the leadership of Honble PM Shri @narendramodi Ji. I also thank Honble HM Shri @AmitShah Ji who constantly guided & facilitated the way for alliance.
— Prof.(Dr.) Manik Saha(Modi Ka Parivar) (@DrManikSaha2) March 7, 2024
This participation will pave way… pic.twitter.com/mIpjFWPqxA
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद त्रिपुरा सरकार में इस समय मुख्यमंत्री माणिक साहा समेत 11 मंत्री हैं। नियमों के अनुसार राज्य सरकार में मुख्यमंत्री समेत 12 मंत्री हो सकते हैं।
त्रिपुरा में 2 लोकसभा और 60 विधानसभा सीटें है। टिपरा मोथा पार्टी के सरकार में शामिल होने के बाद राज्य में सत्तरारुढ़ गठबंधन के पास 46 सीटें है। सीपीआईएम के पास 13 और कांग्रेस के पास 3 सीटें है। 2019 में भाजपा ने यहां दोनों सीटें जीती थी।
Edited by : Nrapendra Gupta
