Bhai Dooj
✕

तृणमूल सांसद ने नारद स्टिंग को सार्वजनिक करने से मना किया था

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (22:06 IST)
कोलकाता। नारद न्यूज के एडिटर मैथ्यू सैमुअल ने शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर रिश्वत लेते दिखाने वाले स्टिंग टेप को सार्वजनिक करने में 2 वर्षों का विलंब पार्टी के एक सांसद की वजह से हुआ जिसने टेपों को जारी करने से मना कर दिया था। इस सांसद ने उस कंपनी का स्वामित्व हासिल कर लिया था जिसने उन्हें यह काम सौंपा था।

नारद स्टिंग टेपों की सीबीआई जांच की मांग करने वाली 3 जनहित याचिकाओं पर अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई पूरी कर ली और अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। सैमुअल के वकील अरुणाभ घोष ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश निशिता म्हात्रे और न्यायमूर्ति टी. चक्रवर्ती की पीठ से कहा कि यद्यपि स्टिंग 2014 में किया गया था लेकिन इसे 2016 में ही सार्वजनिक किया जा सका, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केडी सिंह ने तहलका डॉट कॉम का स्वामित्व हासिल कर लिया था जिसने उन्हें स्टिंग ऑपरेशन करने की जिम्मेदारी सौंपी थी, जब वेबसाइट का स्वामित्व पिछले प्रबंधन के तहत था। घोष ने कहा कि सिंह ने वीडियो जारी करने से मना कर दिया।
 
नारद न्यूज का बाद में गठन किया गया था जिसके सैमुअल अब संपादक हैं और तब स्टिंग वीडियो को मार्च 2016 में जारी किया गया था। राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री सोभन चटर्जी, सुब्रत मुखर्जी, शुवेंदु अधिकारी, सांसद काकाली घोष दस्तीदार और पूर्व मंत्री मदन मित्रा समेत तृणमूल नेताओं के वकीलों ने सीबीआई जांच की मांग करने वाली याचिकाओं का जोरदार विरोध किया है और जो मुख्य आधार उन्होंने दिए हैं, उसमें विलंब भी एक है।
 
वकील ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं को कथित तौर पर धन लेते दिखाने वाले स्टिंग वीडियो को सोद्देश्य पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जारी किया गया। इसका उद्देश्य राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी की छवि को धूमिल करना था। सीबीआई के वकील ने 2 सदस्यीय पीठ के एक सवाल पर कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी आईपीसी और सीआरपीसी से चलती है। अगर अदालत का निर्देश हो तो उसके पास प्रारंभिक जांच करने की वैधानिक शक्ति है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख