dharma sangrah
✕

बंगाल उपचुनाव में BJP को तगड़ा झटका, तृणमूल कांग्रेस के सामने तीनों प्रत्याशी हारे

Updated: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (22:12 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जादू बरकरार है। यहां 3 विधानसभा सीटों के लिए हुए उप चुनाव में सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस का कब्जा हो गया। तीनों ही सीटों कालियागंज, खड़गपुर और करीमपुर पर भाजपा प्रत्याशियों की करारी शिकस्त हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार भी शामिल हैं।  
 
करीमपुर सीट से तृणमूल विधायक महुआ मोइत्रा के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस वजह से यह सीट खाली हो गई थी थी। तृणमूल के विमलेंदु सिन्हा रॉय ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को 24119 मतों के अंतर से हराया। 
 
कालियागंज विधानसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार तपन देव सिंघा 2304 मतों के अंतर से विजयी हुए। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी इस निर्वाचन क्षेत्र से 56 हजार मतों से जीती थी, जिसके बाद से यह सीट खाली पड़ी थी।
 
खड़गपुर सदर सीट से तृणमूल के प्रत्याशी प्रदीप सरकार ने भाजपा के प्रेम चंद्र झा को 20,788 मतों के अंतर से हराया। यह सीट भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से खाली हुई थी।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

अगला लेख