dharma sangrah
✕

रिश्वत मांगते लेखापाल का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (19:11 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा शुरू कर्जमाफी योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में नाम दर्ज कराने आए किसानों से कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में मथुरा की मांट तहसील के एक प्रशिक्षु लेखापाल को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।
 
जिलाधिकारी (डीएम) अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जानकारी मिली थी कि नौहझील ब्लॉक के खावल गांव के प्रशिक्षु लेखापाल तरुण कुमार सिंह किसानों से लाभार्थी सूची में नाम शामिल करने के एवज में मनमानी रकम वसूल रहे थे। 
 
डीएम ने बताया कि वायरल हुए वीडियो में आरोपी प्रशिक्षु लेखापाल ग्रामीणों से कुछ रुपए लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार से जांच कराई तथा प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया। 
 
जिलाधिकारी ने बताया कि लेखापाल को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रवीन्द्र कुमार को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि आरोप की पुष्टि हुई तो उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख