Hanuman Chalisa
✕

उन्नाव में ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Updated: रविवार, 21 मई 2017 (15:42 IST)
उन्नाव। उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रविवार दोपहर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नही है।
 
उन्नाव की एसपी नेहा पांडे ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे मुंबई से लखनउ जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे उन्नाव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर अचानक पटरी से उतर गये। चूंकि ट्रेन की गति स्टेशन होने के कारण धीमी थी, इस लिए बड़ा हादसा होने से बच गया।
 
ट्रेन पटरी से उतरने के कारण रेलवे पटरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रेन के अचानक पटरी से उतरने से यात्रियों में हड़ंकप मच गया। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई है लेकिन कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नही हुआ है। यात्रियों का प्राथमिक उपचार स्टेशन पर ही किया जा रहा है।
 
एसपी पांडे ने बताया कि यात्रियों को लखनउ ले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया जा रहा है। रेलवे के अलावा उन्नाव प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख