dharma sangrah
✕

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी तीन की मौत, एक दर्जन घायल !

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (18:06 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र की साढ़ चौकी के ठीक सामने दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन इलाकाई लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया,जहां पर घायलों का इलाज जारी है। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार करौली गांव निवासी जगपाल भदौरिया ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और शनिवार गांव के करीब 25 से 30 लोगों को लेकर ट्रैक्टर से कुढ़नी हनुमान मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली साढ़ चौकी के ठीक सामने पहुंची थी कि ट्रैक्टर चालक छोटे बऊआ तेज रफ्तार होने के चलते स्टेयरिंग पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चालक भाग निकला। ट्रॉली के नीचे दबी महिलाएं व बच्चों की चीख सुन चौकी पुलिस व इलाकाई लोगों ने ट्राली का गेट खोलकर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस व प्राइवेट साधनों से सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
 
जहां पर डॉक्टरों ने कुंती देवी (55) व मिथलेश (50) के साथ एक अन्य को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायलों को हैलेट रेफर करते हुए मामूली रूप से घायलो का इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख