suvichar
✕

तृणमूल कार्यालय पर गोलीबारी, दो की मौत, भाजपा पर आरोप

Updated: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (08:33 IST)
कोलकाता-मिदनापुर। पश्चिम बंगाल में पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में बुधवार को बदमाशों के गोलियां चलाने से दो पार्टी कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि खड़गपुर नगरपालिका की वार्ड नंबर 18 की तृणमूल पार्षद पूजा के पति श्रीनू नायडू और पार्टी कार्यकर्ता वी. धर्मा को नाजुक हालत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस के अनुसार नयाखुली इलाके में तृणमूल कार्यालय पर जब बदमाशों ने बम फेंका एवं अंधाधुंध गोलियां चलाई तब वहां ये दो तीन अन्य तृणमूल कार्यकर्ता के साथ बैठे थे। तीन अन्य घायलों का मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं हस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना की जांच शुरू हो गयी है। अबतक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

भाजपा नेताओं की भूमिका के जांच की मांग : तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सुब्रत बख्शी ने गुरुवार को पुलिस से अनुरोध किया कि वह खड़गपुर में पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत के मामले में स्थानीय विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष की भूमिका की जांच हो। हालांकि भगवा पार्टी ने भी इन आरोपों को आधारहीन बताया है।
 
बख्शी ने कहा, 'दोषियों की गिरफ्तारी और सच्चाई को सामने लाने के लिए समुचित जांच होनी चाहिए। पुलिस को इस विधानसभा क्षेत्र से पिछला चुनाव जीतने वाले व्यक्ति की भूमिका की जांच भी करनी चाहिए।' घोष खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
 
इस पर जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश महासचिव शमिक भट्टाचार्य ने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। यह तथ्य की तृणमूल कांग्रेस के शासन काल में राज्य अपराधियों और कट्टरपंथियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह में बदल गया है।' (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख