Hanuman Chalisa
✕

जब जेल के नाम हुआ तिनका तिनका तिहाड़

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (12:17 IST)
तिहाड़ की सभी जेलों के करीब 15,000 बंदियों ने अपनी बैरक में एक साथ बैठकर जिस गीत को सुना और गुनगुनाया, वो था- तिनका तिनका तिहाड़। तिहाड़ के जेल नंबर एक में अलग ही रौनक थी। तिहाड़ के बंदियों ने मिलकर वो गाना गया जो अब तिहाड़ की पहचान है।
 
तिहाड़ जेल में ही शूट हुआ तिनका तिनका तिहाड़ 2015 में तिहाड़ जेल में ही शूट हुआ था। जेल सुधारक वर्तिका नन्दा के लिखे इस गाने को बाद में एक म्यूजिकल वीडियो में ढाला गया। लोकसभा टीवी के सहयोग से बने इस गाने का विमोचन लोक सभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने किया था। इसी साल यह गाना अपने अनूठेपन के चलते लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ। इस गाने को वर्तिका नन्दा ने ही लिखा है।
 
गाने की धुन को संजोए जाने और बाद में शूट का हिस्सा बने 16 में से 13 बंदी छूट चुके हैं, लेकिन गाने के तीनों प्रमुख गायक अभी जेल में ही हैं। ऋषभ, आरती और सन्नी ने इस मौके पर गाने के जरिए अपने विचारों की अभिव्यक्ति की। उनके लिए यह उत्सव का मौका था। 
 
तिहाड़ के महानिदेशक सुधीर यादव ने इस मौके पर कहा कि तिनका तिनका जेलों में सुधार लाने में कारगर साबित होता रहा है। उन्होंने कहा कि जेलों में सृजन और साहित्य को बढ़ावा देने से स्थितियां बदलेंगी। तिहाड़ जेल और तिनका तिनका फाउंडेशन की तरफ से बंदियों को प्रोत्साहन सर्टिफिकेट भी दिए गए।
  
तिनका तिनका भारतीय जेलों पर अपनी तरह की पहली श्रृंखला है।  2013 में शुरू हुए इस प्रयोग के तहत तिनका तिनका तिहाड़ शीर्षक से आई किताब का विमोचन तत्कालीन गृहमंत्री ने किया और बाद में यह किताब भी लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में शामिल हुई। वर्तिका तिनका तिनका तिहाड़, तिनका तिनका आगरा, तिनका तिनका आगरा का सृजन कर चुकी हैं। इसके अलावा वे हर साल बंदियों के लिए दो विशेष अवार्ड भी देती हैं – तिनका तिनका इंडिया औऱ तिनका तिनका बंदिनी अवार्ड। 
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख