biodatamaker
✕

टिकटॉक वीडियो को लेकर विवादों में घिरा तेलंगाना के मंत्री का पोता

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2019 (23:15 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली का पोता मोबाइल ऐप 'टिकटॉक' पर उस वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है जिसमें स्पष्ट रूप से वह एक पुलिस वाहन पर बैठा दिख रहा है।
 
गृहमंत्री के पोते फुरकान अहमद एक वीडियो में एक अन्य व्यक्ति के साथ पुलिस वाहन के बोनट पर बैठे दिख रहे हैं। अहमद के साथ बैठा अन्य व्यक्ति अचानक नीचे उतरता है और एक फिल्म के डॉयलाग पर होंठ हिलाता है और कथित रूप से आईजी रैंक के एक अधिकारी को धमकाता है।
 
इस वीडियो क्लिप को लेकर अली ने कहा कि वे यहां यकतपुर में 2 दिन पहले एक समारोह में गए थे, जहां एक स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। मंत्री ने कहा कि मेरा पोता केवल वाहन के ऊपर बैठा था और किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया। हम इसकी जांच करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि उनके पोते का इससे कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस के सभी वाहन डीजीपी के नाम के तहत पंजीकृत हैं और यह वाहन गृहमंत्री को आवंटित था। उन्होंने कहा कि यातायात का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख