Daily Horoscope
✕

राजनांदगांव में मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (10:14 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में बुधवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन इनामी नक्सलवादी मारे गए।
 
राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के कोपेनकड़का गांव के जंगल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस और जिला बल के संयुक्त दल ने कल हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त पुलिस दल को कल मानपुर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
 
पुलिस दल जब रात में कोपेनकड़का गांव के जंगलों में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सलवादी वहां से फरार हो गये।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी पर वहां से तीन नक्सलवादियों के शव, एक एके 47 रायफल, एक इंसास रायफल और एक एसएलआर रायफल बरामद हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान एरिया कमेटी सदस्य महेश, एरिया कमेटी सदस्य और पल्लेमाड़ी लोकल आर्गेनाइजेशन स्क्वाड के कमांडर राकेश और इसी स्क्वाड के डिप्टी कमांडर रंजीत के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों के सिर पर पांच, पांच और तीन लाख रुपए का ईनाम था। तीनों नक्सली बस्तर क्षेत्र के थे।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल लगातार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। (भाषा) 
 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख