biodatamaker
✕

3 ऑटो चालकों को महंगा पड़ा यातायात नियमों का उल्लंघन, 73400 का जुर्माना

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (18:07 IST)
गुरुग्राम। नया मोटर व्हीकल एक्ट (New motor vehicle act 2019) के लागू होने के बाद से जरूरी दस्तावेजों के बिना वाहन चलाना लोगों को खासा महंगा पड़ रहा है। गुरुग्राम (गुड़गांव) में 3 रिक्शा चालकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।
 
गुरुग्राम पुलिस ने एक ऑटो चालक पर 37 हजार रुपए का जुर्माना ठोक दिया। एक अन्य ऑटो चालक पर 27000 रुपए का जुर्माना किया गया। एक और ऑटो चालक को भी बगैर जरूरी दस्तावेज वाहन चलाने पर 9400 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। इन ऑटो चालकों के पास रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस आदि कागजात नहीं थे।
 
नए मोटर व्हीकल एक्ट के लागू होने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसीपी क्राइम शमशेर सिंह ने कहा कि मोटर व्हीकल अमेडमेंट बिल 2019 के तहत यह चालान काटे गए हैं। 
ALSO READ: वाह री पुलिस, गाड़ी 15 हजार की, चालान ठोका 23000 का
इससे पहले मंगलवार को भी गुरुग्राम पुलिस ने एक स्कूटर चालक का 23 हजार रुपए का चालान काट दिया था। एक अन्य ऑटो चालक पर भी 32 हजार 500 रुपए का जुर्माना ठोका गया है।
 
उल्लेखनीय है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट के पारित होने के बाद जुर्माना पहले की तुलना में कई गुना बढ़ा दिया गया है। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपए के स्थान पर अब 5,000 रुपए जुर्माना भरना होगा, जबकि अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाता है तो उसे पहले की तुलना में 20 गुना ज्यादा यानी 10000 रुपए जुर्माना देना होगा। पहले यह जुर्माना 500 रुपए था।
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख