Hanuman Chalisa
✕

चक्रवाती तूफान का मंडराया खतरा, IMD ने दी चेतावनी

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (23:11 IST)
भुवनेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को घोषणा की कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ओडिशा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नहीं देगा, लेकिन तट के समानांतर आगे बढ़ेगा।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि तूफान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा और उत्तर आंध्र-ओडिशा तट के पास से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा।

महापात्र ने कहा, यह अब उत्तर-पश्चिम दिशा में तट की ओर बढ़ रहा है। यह 10 मई की शाम तक उस दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा, और उसके बाद समुद्र में उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा तथा फिर तट के समानांतर आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई और 10 मई को खराब रहेगी तथा समुद्र में हवा की गति 10 मई को बढ़कर 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

महापात्र ने कहा, ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में, हवा की गति लगभग 40-50 किमी प्रति घंटे होगी, जो बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी। हवा की अधिकतम गति 50-60 किमी प्रति घंटे रहेगी। हवा की यह स्थिति 11 मई तक बनी रहेगी और उसके बाद कम हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों-गंजम, गजपति, खुर्दा, जगतसिंहपुर और पुरी में 10 मई की शाम के बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी। आईएमडी के विशेष बुलेटिन के अनुसार, 10 मई की शाम को तटीय ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

गजपति, गंजम और पुरी में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा (7-11 सेमी) होने की संभावना है। अगले दिन गंजम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और कटक में एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को नौ, 10 और 11 मई को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख