Daily Horoscope
✕

पंजाब कैबिनेट में नहीं होगा फेरबदल, CM अमरिंदर बोले- 93% वादे पूरे, कई एजेंडे कर दिए लागू

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (00:35 IST)
मुख्य बिंदु
  • राज्य इकाई में बदलाव के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल के कयास
  • सिद्धू बैठकों में उठा रहे हैं 18 सूत्री एजेंडा
  • सत्ता के दो केंद्रों पर किया इंकार
संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को तत्काल अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने से इंकार करते हुए कहा कि उनकी सरकार पहले ही कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दिए गए 18 सूत्री एजेंडे में से कई को लागू कर चुकी है। सिंह ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार चुनाव के दौरान पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 93 प्रतिशत वादों को पूरा कर चुकी है।

ALSO READ: PM मोदी 2 अगस्त को लांच करेंगे e-RUPI
 
उल्लेखनीय है कि पार्टी की राज्य इकाई में गुटबाजी को खत्म करने के लिए हुए फेरबदल के बाद अमरिंदर सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की संभावना को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने पिछले महीने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले, मादक पदार्थ और बिजली खरीद समझौते सहित 18 मुद्दों पर कदम उठाने को कहा था।
 
नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद 'सत्ता के दो केंद्र' बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि सरकार और पार्टी 2 अलग-अलग इकाई है और उनकी भूमिका परिभाषित है एवं वे दोनों मिलकर अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए काम करेंगी।

ALSO READ: मौसम अपडेट : IMD की चेतावनी, अगले 4 दिनों में इन राज्यों में होगी भारी बारिश
 
उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी की स्थिति ठीक है और चुनाव तक इस स्थिति को और मजबूत किया जाएगा। अमरिंदर सिंह यहां पर महान क्रांतिकारी उधम सिंह के 82वें शहीदी दिवस पर उन्हें समर्पित स्मारक का लोकार्पण करने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। खबरों के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में तत्काल फेरबदल की संभावना से इनकार किया है। लेकिन कहा है कि वह अपने दिल्ली दौरे के दौरान निश्चित तौर पर पार्टी नेतृत्व से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। खड़गे समिति द्वारा दिए 18 सूत्री एजेंडे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में 'कुछ भ्रम' की स्थिति है क्योंकि उनकी सरकार पहले ही इस एजेंडे के कई बिंदुओं को लागू कर चुकी है और बाकी पर काम जल्द पूरा हो जाएगा।

ALSO READ: हरियाणा सरकार ने 2 अगस्त तक बढ़ाया Lockdown, नई छूट के साथ जारी किए दिशा-निर्देश
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को उनके साथ हुई बैठक में इन मुद्दों से अवगत करा दिया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में कांग्रेस इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धू अपनी बैठकों में इस 18 सूत्री एजेंडे का मुद्दा उठा रहे हैं और कह रहे कि इन्हें लागू किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव के खाका के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पहले ही 93 प्रतिशत अपने चुनावी वादों को पूरा कर चुकी है और जल्द 95 प्रतिशत तक वादों को पूरा कर देगी।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख