dharma sangrah
✕

सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को किया ढेर

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (09:00 IST)
बारामूला। जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया।
 
आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG), 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोमवार रात बारामूला जिले के सोपोर के पेठसीर में एक संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।
 
सुरक्षाबलों ने बाहर जाने वाले सभी रास्तो को सील कर घर-घर तलाशी शुरू की। जब सुरक्षा बल किसी विशेष इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने तड़के उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है। लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आतंकवादी का शव बरामद नहीं हुआ है।
 
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आस-पास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

भोपाल के मास्टर प्लान ड्रफ्ट-2047 का विरोध, किसानों के व्यापारी और रहवासियों ने सड़क पर उतरकर जताया विरोध

मां की आराधना में 9 दिनों तक सीने पर रखा कलश, 10 वें दिन महिला की मौत, डॉक्‍टरों ने बताई मौत की वजह

अगला लेख