Hanuman Chalisa

बांदीपोरा में गश्त कर रहे जवानों पर आतंकी हमला

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2017 (08:46 IST)
बांदीपोरा। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा सेक्टर में शनिवार सुबह गश्त कर रहे जवानों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा जिले के हाजन में आतंकवादियों सुरक्षा बलों को निशाना जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इस इलाके में आतंकवादियों की खोज में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस महीने में दूसरी बार पर गश्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि सालभर पहले आज ही के दिन हिजबुल आतंकी बुरहान वानी को मार गिराया गया था। हिजबुल मुजाहीदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत की पहली बरसी के पहले जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के उसके गृहनगर त्राल में शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था।
 
दक्षिण कश्मीर के जिलों पुलवामा, कुलगाम, शोपियां व अनंतनाग में वानी के समर्थकों के कई जगहों पर सामने आने के बाद अधिकारियों ने त्राल में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया।
 
श्रीनगर के पुराने शहर के इलाकों, बारामूला, सोपोर, पुलवामा, अनंतनाग व कुछ अन्य संवेदनशील जगहों पर आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। 
Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

LIVE: केन्द्रीय मंत्रियों और CJP प्रतिनिधियों के बीच बातचीत खत्म

NEET प्रदर्शन विवाद : पुलिस लाठीचार्ज वाली याचिका मामले में क्यों भड़के CJI सूर्यकांत?

दिल्ली में Gen-Z का ‘मीम वार’, NEET लीक के खिलाफ सड़कों पर शेयर हुआ क्रिएटिविटी और ह्यूमर का डोज

गुजरात में 14 घंटे में 400 मिमी बारिश से तबाही, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान क्यों गलत साबित हुआ?

DU की एडवाइजरी पर भड़के राहुल गांधी, कहा- छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?

अगला लेख